तिरंगा
देखो एक नया तिरंगा लहराता है |
आज गणतंत्र दिवस है |
हर दिन से अलग एक नया दिन है |
आज तिरंगा लहराने का अवसर है |
एक नई उमंग और विश्वास को जगाना है |
आकाश सुना नहीं है |
देखो तिरंगा लहराता है |
हरा रंग जीवन है |
यह धरती हमारी माता है |
नारंगी रंग हमारी दिशा और लक्ष है |
भारत को सम्रद्ध और विशाल बनाना है |
सफ़ेद रंग हमारी आत्मा है |
परम परमात्मा से जुडी है |
यह ब्रह्मा, विष्णु, महेश का आगमन है |
सत्यम, शिवम्, सुन्दरम का समागम है |
तिरंगा तीन रंगोका मिलन है |
त्रिगुण का यह एक संतुलन है |
मध्य में कालचक्र चल रहा है |
सुदर्शन चक्र जैसे लगता है |
क्या यह भ्रष्टाचार को काटेगा ?
क्या यह कालाबाजारी को रोकेगा ?
क्या यह बेईमानी को जलाएगा ?
क्या यह रोटी, कपडा और मकान देगा ?
आओ हम सब मिलकर एक नया भारत बनाये |
एक नए तिरंगे को आकाश में सदा लहराते दिखाए |
भारत भावनावोंसे भरा एक देश है ! इसीलिए ‘भारत’ शब्द तीन तत्वोसे बना है - भाव, राग, ताल ! भगवा इसी शुद्ध भाव का प्रतीक है...
Posted by Avadhoot Dandekar on Wednesday, December 16, 2015
No comments:
Post a Comment